Shimla News : तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री, पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सर फोड़ना चाहते हैं। दिल्ली आलाकमान की नाराज़गी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं। विधान सभा में दिए गए बयान के बाद उन पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान द्वारा दिए गए हैं। सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर का डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है। उनसे अनर्गल आरोप लगावाए जा रहे हैं। इसलिए मंत्री महोदय भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के सभी आरोपों तथ्यहीन बताया। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-board-appealed/ कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी सभी  संजौली मस्जिद प्रकरण में पूरी तरह से बेनक़ाब हो गए हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि  बीते कल प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज करवाने के ख़िलाफ़ प्रदेश के लोगों में ज़बरदस्त ग़ुस्सा है। सरकार और मुख्यमंत्री का रवैया कल के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। https://youtu.be/rhU6ccweSkI?si=Kcf3pCM0jMt8svoJ सरकार जनभावनावों को समझने और उसका सम्मान करने में पूरी तरह नाकाम रही। अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। प्रदेश के लोगो में कांग्रेस के प्रति जो नाराज़गी है, उसके राजनीतिक नुक़सान के बारे में कांग्रेस के नेता अब अच्छी तरह से समझ चुके हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इस तरह के झूठ फैलाने के हथकंडे अब काम नहीं आएंगे। कांग्रेस पार्टली और सुक्खू सरकार का असली चेहरा प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर देख लिया है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

4 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

6 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago