Kangra News : थौला बस्ती से भोई सड़क निर्माण पर व्यय होंगे 5 करोड़ 77 लाख: पठानिया

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नाबार्ड के अंतर्गत  थौला बस्ती से भोई सड़क के निर्माण पर 5 करोड़ 77 लाख की राशि व्यय की जाएगी इससे अनसुई, थौला,भोई, कल्याड़ा , सवाला तथा बंडी गाँव के लगभग 3000 लोग लाभान्वित होंगें। वीरवार को इसी सड़क के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कि 2 वर्ष पूर्व बरसात में गज खड्ड के पानी के कारण रजोल व इसके आसपास बहुत अधिक नुकसान हुआ था इसकी रोकथाम हेतु लगभग 6 करोड़ की धनराशि व्यय करके डंगे एवं अन्य कार्य किये गए हैं । जिस कारण इस वर्ष बरसात में इस तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है । उन्होंने जानकारी दी कि बंडी की अम्बोटी कूहल पर डेढ़ करोड़ रुपये व्यय होंगें तथा पुली के निर्माण के लिए शीघ्र ही 2 लाख की धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी ।


  केवल पठानिया ने कहा कि बनोई से कल्याड़ा सड़क पर शहीद विनोद कुमार की याद में गेट का निर्माण करवाया जाएगा।बंडी में सोलर लाइट तथा शमसान घाट के निर्माण  के लिए भी समुचित धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-board-appealed/ उन्होंने कहा कि भोई में खेल मैदान का निर्माण भी करवाया जाएगा । उन्होंने जलशक्ति विभाग को धमोल कूहल को शीघ्र ठीक करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
 पीपल का पौधा रोपकर कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चंबी में एटीसी शाहपुर के सौजन्य से इको क्लब रैत तथा वन विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण अभियान के अंतर्गत  पीपल का पौधा लगाया। https://youtu.be/rhU6ccweSkI?si=Kcf3pCM0jMt8svoJ इस अवसर पर साइंटिफिक अधिकारी एवं एटीसी शाहपुर की प्रभारी सुनन्दा पठानिया ने बताया कि उपमुख्य सचेतक के दिशा-निर्देश पर आज शाहपुर के लगभग सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने स्कूल के नजदीक मंदिरों परिसरों में  ज्यादातर पीपल के पौधों के साथ साथ अन्य पौधे भी लगाए ।  उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने इको क्लब  रावमापा रैत को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
  जनसमस्याएं भी सुनीं
उपमुख्य सचेतक ने रैत स्थित अपने कार्यालय ,भोई तथा बंडी में लोगों की समस्याओं को भी सुना । इस अवसर पर  एनएसयूआई के सन्नी शर्मा, अभय, अमर ,मनजीत के नेतृत्व में एक  प्रतिनिधिमंडल उपमुख्य सचेतक से मिला तथा अपनी विभिन्न मांगों को उनको सम्मुख रखा । पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस नेता बलबीर चौधरी ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया । उन्होंने इस क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपमुख्य सचेतक का आभार जताया एवं धन्यवाद किया । इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, सांइटिफिक अधिकारी एवं एटीसी की प्रभारी सुनन्दा पठानिया, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया,अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोकनिर्माण बलवीत , रेंज अधिकारी सुमित शर्मा, प्रधान बंडी अश्वनी, उपप्रधान नागनपट्ट सुशील, उपमुख्य सचेतक  के  सलाहकार विनय, जेई देवव्रत,एटीसी शाहपुर की रेणु जसवाल एवं सुमन, इको क्लब के सदस्यों  के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

2 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

3 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

7 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

10 hours ago