Kangra News : बच्चों के भविष्य को स्वस्थ-सशक्त बनाने के लिए पौषाहार जरूरी: डीसी    

 उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पोषण अभियान के अन्तर्गत छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में अल्प पोषण, अनिमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। शनिवार को आईसीडीएस कार्यालय परिसर में पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 1 से 30 सितम्बर, 2024 तक कांगड़ा जिला में चलने वाले इस अभियान के तहत बच्चों के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने लिए पौषाहार की जरूरत को लेकर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।


   उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है इस के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।


   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन के माध्यम से मिशन भरपूर अभियान भी चलाया गया है जिसके तहत कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में पौष्टिक आहार दिया जाता है ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके इसकी नियमित तौर पर माॅनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।


 इससे पहले डीपीओ अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पौषण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 4226 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण अभियान संचालित किया जाएगा इस अभियान के तहत अन्नप्राशन दिवस, गोद भराई,गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, समुदाय आधारित दिवस भी आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभाग की ओर से तीन रंग हिमाचली व्यंजन के विषय पर सोशन मीडिया पर एक कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-panchayati-raj/ उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में जिले में एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेष स्तनपान और पूरक आहार के प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।


   एक पेड़ माॅं के नाम अभियान का किया शुभारंभ
  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आईसीडीएस कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। https://youtu.be/0YgaID-unuc?si=02JErPZcxqcG8ZF9 इस अवसर पर पौषाहार किट्स भी वितरित कीं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने काह कि पोषाहार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण भी स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है तथा सभी नागरिकों को पौधारोपण तथा उनकी उचित देखभाल के लिए आगे आना चाहिए।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

23 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago