Hamirpur News : करोड़ों की लागत से संवर रहा भोरंज का सम्मू ताल

कई दशकों से उपेक्षित पड़े और दलदल में तबदील हो चुके भोरंज के ऐतिहासिक सम्मू ताल के अब दिन फिरने लगे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुकंपा और विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से सम्मू ताल सजने-संवरने लगा है।


 जी हां, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक सम्मू ताल के संरक्षण, संवर्द्धन और सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बजट का प्रावधान होते ही इसका कार्य भी आरंभ कर दिया गया है और अब यह ऐतिहासिक ताल एक सुंदर आकार लेने लगा है। दलदल की जगह अब एक सुंदर एवं निर्मल सरोवर को देखकर लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
 दरअसल, कई दशकों से लगातार उपेक्षा के कारण सम्मू ताल धीरे-धीरे दलदल में तबदील हो गया और लगभग लुप्त होने के कगार पर पहुंच गया था। लेकिन, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ भोरंज में सुरेश कुमार विधायक बनें तो उन्होंने इस ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करके इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का संकल्प लिया। विधायक के इस संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया और सम्मू ताल के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया।


 मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब सम्मू ताल की कायाकल्प हो रही है और वह दिन दूर नहीं, जब यह ताल एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटक स्थल के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।


  सम्मू ताल के साथ ही मुख्यमंत्री ने एक अन्य विकासात्मक प्रोजेक्ट का कार्य भी आरंभ करवाया है। यहां लगभग 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। https://tatkalsamachar.com/kangra-news-children-healthy/ भोरंज में कई दशकों से एक अदद बस अड्डे की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट कभी भी धरातल पर नहीं उतर पाया। https://youtu.be/5mq9rbQodnQ?si=GPNVbcP-Qfcfq3TM भोरंज में इस बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने बजट का प्रावधान किया और आज सम्मू ताल के पास ही एक आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य भी चल रहा है।


 कुल मिलाकर, सम्मू ताल में इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं पर लगभग 5 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह स्थान अब अपनी एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago