State Election: राज्य निर्वाचन विभाग की अनूठी पहल : शहरी क्षेत्रों में मतदान उदासीनता दूर करने के लिए साइकिल सवारों ने किया मतदाताओं को जागरूक

ज्य निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं विशेषकर शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हमीरपुर तथा किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों में साइकिल रैलियां आयोजित की गईं। प्रदेश के दस जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंधित जिलों में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने ऐतिहासिक रिज से साइकिल सवारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी पुलिस अधीक्षक शिमला सहित अन्य अधिकारियों के साथ शिमला में साइकिल चलाकर रैली में भाग लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन विभाग के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम का संचालन करने के लिए साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मोहित सूद को बधाई दी। https://tatkalsamachar.com/kangra-news-bjp-fake-protectors/ उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई भी दी।  

उन्होंने कहा कि ये रैलियां मतदाताओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं और युवाओं को मतदान का महत्त्व बताने के लिए आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि राज्य भर में इन साइक्लिंग रैलियों में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया है जो काफी सराहनीय है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रथम जून, 2024 को लोकसभा चुनाव के इस महापर्व में सभी की भागीदारी प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमेशा मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखी गई है और राज्य के लोग, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी उमंग और उत्साह रहता है। https://www.youtube.com/watch?v=Vk4VUZe1W6M पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में 76 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार इस आंकड़े से भी आगे जाने का लक्ष्य है।

मनीष गर्ग ने नारा लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सबसे कम उम्र और सबसे उम्रदराज साइकिल सवार को पुरस्कार भी प्रदान किए।

उन्होंने ‘द डेमोक्रेसी वैन’को भी हरी झंडी दिखाई, जो लोगों में स्वेच्छा से मतदान के लिए जागरूक करेगी।

साइकिल सवारों ने दस जिलों में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर शहरी मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया ताकि चुनाव के दौरान शहरी मतदाताओं की उदासीनता को समाप्त किया जा सके।

साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मोहित सूद ने कहा कि साइकिल सवारों ने लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय की। साइकिल सवार रिज मैदान से विधानसभा, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, आईजीएमसी, संजौली, नवबहार तथा राज भवन होते हुए रिज मैदान पर वापस आए। कार्यक्रम के दौरान एपीजी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने मतदान के महत्त्व पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी और अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago