Kangra News : बैजनाथ-पपरोला के कूड़ा कचरा संयंत्र का एडीसी ने किया निरीक्षण

एडीसी सौरभ जस्सल ने कहा कि बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत में ठोस-तरल कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए ठोस-कचरा संयंत्र का निर्माण भी किया जा रहा है। वीरवार को एडीसी ने बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत में निर्मित हो रहे ठोस-तरल कूड़ा कचरा संयंत्र का निरीक्षण भी किया तथा नगर पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सॉलिड और तरल बेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा आवश्यक है।  https://tatkalsamachar.com/chamba-news-hikkim-nala/ उन्होंने बताया कि एनजीटी के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला में सॉलिड वेस्ट प्रबंधन, विशेषकर प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन पर गंभीरता से कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्रों में घर-घर जाकर गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है तथा उसका वैज्ञानिक निस्तांतरण  किया जा रहा है।

एडीसी ने शहरी निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क के साथ अवैध डंपिंग करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ नकेल कसी जाए। राज्य के सभी शहरी निकायों में बेहतर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ईपीआर)  पोर्टल तैयार किया गया है तथा इसमें सभी नगर निकायों सहित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रोसेसर (पीडब्ल्यूपी), प्रोडयूसर, इंपोटर, ब्रांड ओनर (पीआईबीओ), को पंजीकरण करवाना होगा इससे नगर निकायों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के निस्तारण के लिए क्रेडिट प्वाइंट भी मिलेंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त, कांगड़ा सौरभ जस्सल ने  ग्रामीण स्तर पर भी ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों में उचित संचालन स्थापित करने और बनाए रखने का निर्देश दिया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

6 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

6 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

6 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

6 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago