Himachal Pradesh

Kangra News :-    10 ट्रैकिंग मार्गों के प्रारंभिक बिंदुओं पर स्थापित किए चेक पोस्ट: डीसी

जिला प्रशासन कांगड़ा ने ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए उठाए कारगर कदम
धर्मशाला, 17 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला कांगड़ा में ट्रैकर्स के लापता होने की घटनाओं को देखते हुए, जिला प्रशासन ने ट्रैकिंग करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा और निगरानी को सुनिश्चित करने हेतु एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में सबसे अधिक उपयोग में लाए जाने वाले 10 ट्रैकिंग मार्गों के प्रारंभिक बिंदुओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों और अन्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गई है, जो प्रत्येक ट्रैकर का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य ट्रैकर्स का रीयल टाइम रिकॉर्ड रखना है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। चेक पोस्ट सल्ली, नौहली, गल्लू टेंपल, खडोता विलेज, कंड कडियाणा, जिया, थाला, नानाहार, उतराला पावर प्रोजेक्ट, राजगुंधा में स्थापित किए गए हैं।
इस सुरक्षा प्रक्रिया को कानूनी रूप देने हेतु जिला दंडाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम  के अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं, जिनके अनुसार अब https://tatkalsamachar.com/kangra-news-trekking-routes/इन 10 चिन्हित ट्रैकिंग मार्गों पर पंजीकरण के बिना ट्रैकिंग करना प्रतिबंधित है। जो भी व्यक्ति बिना पंजीकरण के ट्रैकिंग करते हुए पाया जाएगा, उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन सभी ट्रैकिंग प्रेमियों और टूर ऑपरेटर्स से अनुरोध करता है कि वे इस पहल में सहयोग करें और नियमों का पूर्ण पालन करें। यह कदम जनहित में उठाया गया है ताकि ट्रैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोका जा सके। अधिक जानकारी और सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र कांगड़ा से संपर्क करें।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago