Economy

Una News :- आरबीआई अधिकारी ने री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों का किया दौराग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

ऊना जिला में 30 सितम्बर तक चल रहे री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक आशीष शर्मा ने अपने दो दिवसीय दौरे में जिले की चार ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में भाग लिया। उन्होंने वित्तीय योजनाओं के अधिकतम लाभ को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


इस दौरान आशीष शर्मा ने आज ग्राम पंचायत ईसपुर, गुगलेहड़ जबकि गतदिवस कुठार खुर्द और हीरन पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस खाते खुलवाने के लिए https://tatkalsamachar.com/una-news-rbi-bank/प्रेरित किया और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएं आमजन को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं और इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने बैंक कर्मचारियों और संबंधित विभागों से इस अभियान को जनांदोलन की तरह लेने का आह्वान किया।


मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक एसके सक्सेना ने बताया कि 30 सितम्बर तक जिले की सभी 245 ग्राम पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर पात्र व्यक्ति बैंकिंग और बीमा सेवाओं से जुड़ सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

1 week ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago