Bharat

kangra News: जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से  महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में  माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की ।
उन्होंने कहा कि  जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर   डल लेक में 1 जून से  महाआरती का आयोजन किया जाएग। और यह आरती हर दिन की जाएगा उन्होंने कहा की  डल झील में पहले की तरह पानी भी दिखेगा

 उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने बताया कि   डल झील का जीर्णोद्धार व भव्य सौंदर्यीकरण  किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 1 करोड़   से डल झील का जीर्णोद्धार स्वीकृति  के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आभार व्यक्त किया

इसके उपरांत  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह ने दुर्बेश्वर महादेव मंदिर पहुचकर  विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम मोहित रत्न, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग विकास ठाकुर ,तहसीलदार गिरीराज,  खंड विकास अधिकारी अभिनीत कात्यान, सहायक अभियांता जलशक्ति विभाग  पंकज चौधरी , कनिष्ट अभियंता अरुण कुमार  लोक निर्माण विभाग ,कल्यानण भट्ट , मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों सहित ,सचेतक केवल सिंह पठानिया सलाहकार सहित अन्य गांववासी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago