कांगड़ा: सभी उपमंडलों में किया जाएगा एकीकृत चिकित्सा शिविरों का आयोजन: उपायुक्त

धर्मशाला, 02 मार्च: उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलों में एकीकृत चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। उपायुक्त आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी की आम वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

डॉ.निपुण जिंदल ने रेडक्रॉस सोसायटी के समस्त सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को सोसायटी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होंने सोसायटी के स्थाई आय सृजन के संासधन विकसित करने के लिए नवीन प्रयोग एवं प्रयास करने पर जोर दिया और इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा ताकि गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक सेवा की जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा निर्धन, बीमार, असहाय और अक्षम व्यक्तियों को उनके इलाज के लिए निःशुल्क औषधियां, ऑपरेशन के लिए सहायता एवं नकद सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2021 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी ने 215 लोगों की मदद पर 8.71 लाख रुपए व्यय किए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रयास भवन, धर्मशाला में फिजियोथैरेपी यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनों द्वारा गठिया, मस्तिष्क पक्षाघात, लकवा, मांसपेशियों का इलाज, रीड़ की हड्डी में विकृति तथा कठोरता और पीठ की दर्द इत्यादि बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में इस यूनिट में 533 लोगों का उपचार किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला कांगड़ा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र नूरपुर में इस अवधि के दौरान 217 व्यक्तियों को नशे से मुक्त करवाने में सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 350 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गये हैं।

उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी जूनियर रेडक्रास/यूथ रेडक्रास गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा। जिसके लिए आगामी बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने रेडक्रास सोसायटी द्वारा तैयार की गई वेबसाइटःूूूण्तमकबतवेेांदहतंण्वतह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस वेबसाईट के माध्यम से अब ऑनलाइन रेडक्रॉस की सदस्यता ली जा सकती है तथा दान राशि भी ऑलाइन रेडक्रॉस सोसायटी को उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने सदस्यों से ग्रामीण स्तर तक लोगों को रेडक्रास द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाने का आग्रह किया ताकि अधिक संख्या में लोग लाभान्वित हो सकें।
इस दौरान रेडक्रॉस की नई कार्यकारिणी कमेटी का भी गठन किया गया।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और सोसायटी की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रेडका्रॅस सोसायटी के आजीवन सदस्यों एवं अन्य सदस्यों ने सोसायटी की कार्यप्रणाली को और कारगर बनाने एवं लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने व आय सृजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
  इस अवसर एडीसी राहुल कुमार, आईएएस प्रोबेशनर गुरसिमर सिंह, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, सीएमओ डॉ.गुरदर्शन गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी शर्मा, रेडक्रास सोसायटी के पैट्रन सदस्य, तथा आजीवन सदस्य उपस्थित थे।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

7 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

10 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

13 hours ago