District Rural Development Agency meeting held
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के शासकीय निकाय की बैठक आज यहां आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की।
रमेश ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि अभिकरण द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार पंचायत स्तर पर सुनिश्चित बनाएं ताकि लक्षित वर्ग इनसे समय पर लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि का सही उपयोग तभी हो सकता है जब आमजन को इन योजनाओं की पूर्ण जानकारी हो। उन्होंने योजनाओं के तहत धनराशि को समय पर व्यय करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि निकाय के सदस्यों को बैठक से सम्बन्धित सभी मदों की सूची बैठक से पूर्व उपलब्ध करवाना सुनिश्ति करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियांे को निर्देश दिए कि बीपीएल सूची में पात्र व्यक्तियों की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें ताकि पात्रता अनुसार लोगों को योजनाआंे के लाभ मिल सकें।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने बैठक में जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमन्त्री आवास योजना के तहत लम्बित निर्माण कार्यों का पंचायत सचिवों के माध्यम से अनुश्रवण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत समय पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए।
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मातृ शक्ति बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना, एकीकृत जलागम प्रबन्धन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री लोकभवन निर्माण के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार ने अवगत करवाया कि जिला में मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2021-2022 में लगभग 36.73 करोड़ रूपये व्यय कर 167 कार्य पूर्ण किए गए। इस अवधि में 11 लाख 42 हजार 93 कार्य दिवस अर्जित किए गए। इस अवधि में कुल अर्जित रोज़गार में से महिलाओं द्वारा 49 प्रतिशत रोज़गार अर्जित किया गया। कुनिहार में महिलाओं द्वारा सर्वाधिक 54 प्रतिशत रोज़गार अर्जित किया गया। जिला में मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्य का 98 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जिला में वित्त वर्ष 2020-21 में 33 आवासों के निर्माण, वर्ष 2021-22 में 53 आवासों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सोलन जिला में वर्ष 2021-22 में 73 मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
परियोजना अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 613.25 लाख रूपये के ऋण निवेश तथा 477 स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में ग्राम पंचायत कुनिहार, ग्राम पंचायत जगतपुर, ग्राम बाड़ियां, ग्राम पंचायत अन्हेच तथा ग्राम पंचायत बसाल में मुख्यमंत्री लोकभवन निर्मित किए जा रहे हैं।
बैठक में विभिन्न पंचायत समितियों के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य, भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर ओम कान्त ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ ओमपाल, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा, नाबार्ड के एजीएम अशोक चैहान, तथा अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…