Solan : डॉ. धनीराम शांडिल ने नौणी विश्वविद्यालय का किया दौरा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण Health & Family Welfare तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज जिला सोलन के नौणी स्थित डॉ. वाई. एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया और  विश्वविद्यालय में पीलिया के मामलों का जायजा लिया।

इस अवसर पर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में पीलिया के मामलों की जानकारी मिलते ही उन्होंने नौणी विश्वविद्यालय के प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय में पानी के नमूने लिए गए और जांच के उपरांत यह पाया गया की विश्वविद्यालय का पानी बिलकुल ठीक है।
उन्होंने कहा की जांच के उपरांत यह भी पाया गया की जिन बच्चों को पीलिया हुआ है वह अलग अलग क्षेत्रों से है और कुछ छात्र हाल ही में दूसरे राज्य के दौरे पर गए थे।

डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि नौणी विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु पानी के टैंक से पानी की नियमित रूप से जांच की जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों तथा स्थानीय लोगों से न घबराने का आग्रह किया है।

उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।

डॉ. वाई. एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजेश्वर सिंह चन्देल ने उत्पन्न स्थिति के बारे में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराते हुआ कहा कि विश्वविद्यालय के परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है और परिसर में उपलब्ध करवाए जा रहे पानी की जांच नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त सहायक खाद्य आयुक्त द्वारा आसपास के ढाबों की खाद्य पदार्थों की जांच भी करवाई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन उप्पल ने भी उनके कार्यालय द्वारा की गई जांच से मंत्री को अवगत करवाया। https://www.tatkalsamachar.com/kangra-block-development-office/ उन्होंने कहा की जिस छात्रा की पीलिया से मृत्यु की संभावनाएं बताई जा रही थी उनकी मृत्यु किसी अन्य कारण से हुई है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संदीप नेगी, नौणी पंचायत प्रधान मदन हिमाचली, उपमंडलाधिकारी सोलन संजय स्वरूप, स्वास्थ्य विभाग से मामले के जांच अधिकारी डॉ. अमित रंजन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago