Kangra : कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण के सामाजिक प्रभाव का आकलन करेगा हिपा, एक महीने मे पूरी होगी प्रक्रिया

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन की प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। इस कार्य का जिम्मा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), शिमला को सौंपा गया है। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने गगल में कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत दी।


उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इंपैक्ट असेसमेंट) की अनुमति दे दी है। हिपा इस कार्य को एक महीने में पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सामाजिक प्रभाव आकलन में हिपा को पूरी मदद मुहैया कराएगा ताकि तय समयावधि में कार्य पूरा किया जा सके।


डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इसके अलावा राजस्व विभाग को हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण से संबंधित सर्वे को कहा गया है। ये कार्य भी जल्द से जल्द कराया जाएगा।


उपायुक्त ने बताया कि हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के चलते नेशनल हाइवे की अलाइनमेंट में बदलाव किया जाएगा। नए प्रस्तावित अलाइनमेंट के लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक के साथ स्पॉट विजिट कर नए रूट का मुआइना किया।https://www.tatkalsamachar.com/shimla-stock-variance-excise-department/


बैठक में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एयरोड्रोम) के संयुक्त महाप्रबंधक श्री नेगी, हवाई अड्डा कांगड़ा के निदेशक धीरेंद्र सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी शर्मा, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर और राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago