[metadata element = “date”]
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. कंगना जब से सोशल मीडिया पर आई हैं तब से वह लगातार तकरीबन हर मुद्दे पर अपनी राय दे रही हैं. हालांकि उनका सबसे ज्यादा निशाना बॉलीवुड और महाराष्ट्र सरकार रहे हैं. नेपोटिज्म की धुर विरोधी कंगना ने हाल ही में एक और ट्वीट करके बॉलीवुड की सच्चाई फैन्स के आगे रखी है.
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, “शो बिजनेस पूरी तरह जहरीला है, यह दुनिया को यकीन दिलाता है कि रोशनी और कैमरे की दुनिया किसी की जिंदगी चलाने और उसे वैकल्पिक वास्तविकता में यकीन करने देती है, उनका खुद का एक छोटा सा बुलबुला, इस आभासीपन को महसूस करने के लिए आध्यात्मिक तौर पर बहुत मजबूत होने की जरूरत है.”
कंगना रनौत और शिवसेना के बीच इन दिनों काफी इंटेंस माहौल बना हुआ है. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर कंगना और शिवसेना के बीच शुरू हुई जुबानी बहस काफी आक्रामक हो गई है. कंगना रनौत ने जहां महाराष्ट्र सरकार को एक के बाद एक कई चुनौतियां दे डालीं तो वहीं BMC ने कंगना के पाली हिल वाले दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया.
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…