हिमाचल:कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म, क्‍वारंटीन होने की भी जरूरत नहीं

[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सीमाएं सभी के लिए खुल जाएंगी. प्रदेश में आने के लिए किसी भी व्यक्ति को अब कोविड-19 ई-पास सॉफ्टवेयर में पंजीकरण (Registration) नहीं करवाना होगा. पर्यटकों को न कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी और न होटलों में एडवांस बुकिंग करवानी होगी. बाहर से आने वाले क्वारंटीन (Quarantine) भी नहीं होंगे. मंगलवार को जयराम कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया.

कैबिनेट बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि बाहर से आने वालों में यदि कोरोना के लक्षण दिखें तो उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा. उनका टेस्ट लेने पर जरूरत पड़ी तो अस्पताल में भर्ती किया जाएगा. वहीं, अभी सरकार ने अंतरराज्यीय बसों के संचालन पर फैसला नहीं लिया है. हालांकि, बताया जा रहा है कि अक्‍टूबर में बसों का संचालन शुरू हो सकता है. 

अस्पतालों में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीज को 10 दिन बाद लक्षण न होने की स्थिति में बिना टेस्ट किए घर पर 10 दिन के लिए आईसोलेट किया जाएगा. राज्य आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग बुधवार को आधिकारिक रूप से आदेश भी जारी कर देगा.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago