नाहन. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना (India Army) में भर्ती के लिए 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020 तक पड्डल मैदान मंडी (Mandi) में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी सेना प्रवक्ता ने बताया कि यह सेना कार्यालय मंडी (Mandi) की ओर से भर्ती करवाई जाएगी. उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी पुरुष, सैनिक तकनीकी गोला बारूद निरीक्षक (एटी) पुरुष, सैनिक तकनीकी उड्डयन तथा सैनिक तकनीकी उपचार सहायक एनए पुरुष पदों के लिए होगी.
ज्यादा जानकारी के लिए वेवसाइट पर जाएं
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी की गई 06 अगस्त, 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www-joinindianarmy-nic-पर देख सकते है. उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार सेना भर्ती रामपुर बुशहर से सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से 16 फरवरी, 2020 को जारी की गई अधिसूचना के तहत पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें भी दोबारा पंजीकरण करवाना होगा.
सेना के प्रवक्ता ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से अपील की कि वे दलालों और जालसाजों के चुंगल से दूर रहे, क्योंकि सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…