जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के पूर्व छात्र संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी को 50 ऑक्सीमीटर और 100 आयुष काढ़ा भेंट किए।इस अवसर पर डॉ परुथी ने प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना के उन्मूलन में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के सदस्यों द्वारा दिया गया सहयोग बेहद सराहनीय है। ऑक्सीमीटर से जहाँ होम आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच कर सकेंगे वहीं आयुष काढ़े से वह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा पाएंगे। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में संदीप, राम लाल, हुकम, रेखा, शबाना, सरिता और रक्षा शामिल थे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…