Categories: INTERNATIONAL NEWS

चीन में ही खलने लगे शी जिनपिंग.

चीन में ही खलने लगे शी जिनपिंग, पूर्व सहयोगी ने कहा- बेलगाम सत्ता ने दुनिया का दुश्मन बना दिया,चीन के धनाढ्य वर्गों और सीनियर अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए बने सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रोफेसर ने शी जिनपिंग पर आरोप लगाया है कि उनकी नीतियां देश को खत्म कर रही हैं. चीन के राष्ट्रपति सेंट्रल पार्टी स्कूल के अध्यक्ष होते हैं. ऐसे में इसी स्कूल की प्रोफेसर का राष्ट्रपति की आलोचना करना काफी अहम है.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपने ही देश में अपने ही पार्टी के अंदर विरोध का सामना कर पड़ा है. सेंट्रल पार्टी स्कूल से निलंबित की गईं प्रोफेसर काई शिया ने कहा है कि राष्ट्रपति के हाथों में बेलगाम सत्ता रहने से चीन दुनिया का दुश्मन बन गया है.बता दें कि काई शिया को सोमवार को कम्युनिस्ट पार्टी आफ चीन से निष्कासित कर दिया गया है. इसके पीछे एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जो कि माना जा रहा है कि काई शिया का है. इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में काई शिया ने शी जिनपिंग की आलोचना की है.

प्रोफेसर काई ने अपनी सुरक्षा के ख्याल से चीन को छोड़ दिया है. सेंट्रल पार्टी स्कूल ने कहा कि उनकी टिप्पणी ने देश की साख को नुकसान पहुंचाया और इससे गंभीर राजनीतिक समस्याएं पैदा हुईं.

काई शिया ने कहा, ” शी के शासनकाल में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीन के लिए प्रगति की ताकत नहीं रह गई है, वास्तव में ये लोग चीन के विकास के लिए बाधक बन गए हैं.” उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि सिर्फ मैं ही नहीं हूं जो पार्टी छोड़ना चाहती हूं, कई लोग हैं जो पार्टी छोड़ना चाहेंगे. मैंने कई साल पहले पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था जब मेरे बोलने के लिए जगह नहीं बची थी

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

19 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

19 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

23 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago