Categories: विदेश

फिलीपींस में 6.6 तीव्रता का भूकंप, सड़क-पुल में आई दरार, कई घर तबाह

[metadata element = “date”]

फिलीपींस में मंगलवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही. भूकंप के दौरान कई घर धाराशायी हो गए और कई लोग फंस गए. इसके अलावा बंदरगाहों को भी नुकसान पहुंचा है. हजारों लोग घर से बाहर निकल आए हैं और खुले आसमान के नीचे पनाह लिए हुए हैं.

भूकंप के एपिसेंटर के पास स्थित काताइनगन शहर में सड़क और पुल में दरारें पड़ गई है. काताइनगन के रहने वाले एक शख्स ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था, तभी अचानक उसकी मोटरसाइकिल फिसलने लगी. पूरी सड़क कांप रही थी. वह बाएं से दाहिने की ओर फिसल गया.

काताइनगन प्रशासन का कहना है कि सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है. भूकंप के झटके को कई प्रांतों में महसूस किया गया. खासतौर पर मध्य विसायस क्षेत्र में. फिलीपिंस में हर साल भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. यहां हर साल करीब 20 तूफान और आंधी आते हैं. 1990 में फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 2 हजार लोगों की मौत हो गई थी.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago