Categories: दिल्ली

दिल्‍ली में सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एवं अस्‍पताल के व‍िभिन्‍न वार्ड्स के नाम गलवान हिंसा के शहीदों पर होंगे.

दिल्‍ली में बने देश के सबसे बड़े कोव‍िड केयर केंद्र के अलग-अलग वार्ड्स के नाम गलवान हिंसा के शहीदों पर रखे जाएंगे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने शुक्रवार को इस संबंध में बड़ी घोषणा की और कहा कि यह फैसला पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को सम्‍मान देने के तहत लिया गया है।

यह कोविड केंद्र दक्षिण दिल्‍ली के छतरपुर इलाके में राधा स्वामी ब्यास परिसर में बनाया गया है, जिसे सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एवं अस्‍पताल नाम दिया गया है। यहां 10,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता है और इसे देश का सबसे बड़ा कोविड केयर केंद्र बताया जा रहा है। करीब 300 एकड़ भूमि पर बने इस कोव‍िड केंद्र की जगह 20 फुटबॉल फील्‍ड के बराबर बताई जा रही है। डीआरडीओ ने अब यहां अलग-अलग वार्ड के नाम गलवान के शहीदों पर रखने की घोषणा की है।

Neha Sharma

Recent Posts

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

13 hours ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

3 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

3 weeks ago

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago