Categories: भारत

सितंबर में होगा JEE और NEET का एग्‍जाम.

कोरोना संक्रमण के कारण अब सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ये परीक्षाएं जुलाई और अगस्‍त में होनी थीं, लेकिन अब सितंबर में परीक्षाओं की नई तारीख घोषित की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए फिलहाल इन परीक्षाओं को स्‍थगित करने का फैसला लिया गया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट जहां 13 सितंबर तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है, वहीं जेईई-मेन्स परीक्षा 1-6 सितंबर के बीच होगी, जबकि जेईई-एडवांस परीक्षा 27 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 26 जुलाई को होनी थी, जबकि जेईई-मेन्स परीक्षा 18 से 23 जुलाई को होनी थी। जेईई-एडवांस 23 अगस्त को होने वाला था। लेकिन अब कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन परीक्षाओं को अगले कुछ दिनों तक स्‍थगित करने का फैसला लिया गया है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago