CM की सुरक्षा में तैनात 6 जवान कोरोना पॉजिटिव

[metadata element = “date”]

शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना के नए केस का सिलसिला जारी है. ताजा मामलों में छह केस मिले हैं. सीएम सिक्योरिटी (CM Security) में तैनात जवान पॉजिटिव मिले हैं. कुल छह लोग कोरोना संक्रमित मिलने हैं. इनमें एक जवान ड्राइवर (Driver) और 5 सिक्योरिटी में तैनात है. शिमला (Shimla) में ये पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि इससे पहले भी सीएम की सुरक्षा तैनात जवान कोरोना (Corona) संक्रमित मिले थे. अब संक्रमित चालक सुंदरनगर से है और जब सचिवालय में कोई चालक अवकाश पर होता है तो वह सीएम सुरक्षा में तैनात गाड़ी चलाता है.

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 51 नए कोरोना मामले आए हैं. मंडी में 14, चंबा तीन, ऊना छह, सोलन 8, कुल्लू 11, शिमला दो, बिलासपुर एक, कांगड़ा चार और सिरमौर में दो नए पॉजिटिव मामले आए हैं. चंबा में धड़ोग की चार साल की बच्ची और समोट के 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मंडी के सुंदरनगर में होटल में क्वारंटीन 14 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोलन के नालागढ़ से दो और परवाणू से तीन नए मामले आए हैं.

हिमाचल में कुल मामले
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4211 पहुंच गया है. सक्रिय मामले 1312 और 2834 मरीज ठीक हो गए हैं. सोमवार को 114 मरीज ठीक हो गए हैं. कोरोना से 17 की मौत हो चुकी है. 40 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

14 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago