IPL 2020 का टाइटल स्पॉन्सर बना Dream-11….

[metadata element = “date”]

IPL 2020 के लिए चाइनीज कंपनी VIVO की जगह नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया है. VIVO को सीजन 13 से हटाए जाने के बाद Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है. Dream 11 ने 250 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं.

यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 190 करोड़ रुपये कम है. टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था. आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा.

आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में अनएकेडमी, टाटा और बायजू भी शामिल थे. अनएकेडमी ने 210 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. टाटा की बोली 180 करोड़ और बायजू की बोली 125 करोड़ रुपये की थी.

बता दें कि इससे पहले भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण BCCI ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी. वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे. अगले साल वीवो मुख्य प्रायोजक के रूप में लौट सकता है.

कैसा है IPL 2020 का कार्यक्रम

IPL 2020 का कार्यक्रम 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा. IPL फाइनल 10 नवंबर को कराया जाएगा, जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिलेगा. बीसीसीआई के मुताबिक इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे. जो कि पहले रात 8 बजे था.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

13 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago