जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के हंदवाड़ा में हुए चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारियों समेत आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पाँच जवान मारे गए हैं.
मारे गए सुरक्षाबलों में आर्मी के एक कर्नल और एक मेजर हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी और दो आर्मी के जवान हैं. इस मुठभेड़ में दो चरमपंथी भी मारे गए हैं. मुठभेड़ शनिवार शाम में 3:30 बजे शुरू हुई थी. मारे गए लोगों में 21 राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग आर्मी ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज, एक लांस नायक और एक राइलफल मैन के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील क़ाज़ी शामिल हैं.
कर्नल शर्मा को दो वीरता के सम्मान मिले थे. अतीत में उन्होंने कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया था.
चरमपंथी हंदवाड़ा के चांगिमुल में एक मकान के लोगों को अपने कब्जे में रखे हुए थे और उस मकान का इस्तेमाल छिपने में कर रहे थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस और आर्मी की संयुक्त कार्रवाई के तहत इस मकान पर छापा मारा गया था.
आर्मी के बयान में कहा गया है कि उन्हें ख़ुफ़िया एजेंसी से इस बारे में सूचना मिली थी. बयान के मुताबिक मकान पर छापा मारने वाले दस्ते में आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पांच जवान शामिल थे.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…
वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…
मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…