IPL:RCB फ्रेंचाइजी में बड़ा बदलाव, टीम का पहला मैच 21 सितंबर को

[metadata element = “date”]

डियाजियो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आनंद कृपालु एक अक्टूबर से संजीव चूरीवाला की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) के चेयनमैन का पद संभालेंगे.

आनंद डियाजियो इंडिया के सीईओ के साथ प्रबंध निदेशक भी हैं. फ्रेंचाइजी के नेतृत्व में बदलाव को लेकर आनंद ने कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डियाजियो इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है और मैं पिछले छह वर्षों से पर्दे के पीछे से टीम की यात्रा का हिस्सा रहा हूं.’

उन्होंने कहा, ‘नए सत्र की शुरुआत से विराट (कोहली), माइक हेसन और साइमन कैटिच के साथ टीम का नेतृत्व करना एक नया रोमांचक अध्याय बनेगा.’

उन्होंने कहा, ‘मैं आरसीबी और डियाजियो में योगदान के लिए संजीव को शुक्रिया करने के साथ भविष्य की नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा.’ RCB की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपने अभियान का आगाज 21 सितबंर को करेगी. उसका पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. 

एरॉन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, इसुरू उदाना, मोईन अली, जोश फिलिप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

5 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

6 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

6 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago