सिरमौर :- मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 55 आवेदनकर्ताओं के हुए साक्षात्कार

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में 55 आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार लिए गए। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।


     उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के दौरान जिला सिरमौर के सभी 55 आवेदन कर्ताओं के मामलों को मंजूरी प्रदान कर ऋण उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित बैंकों को भेज दिए गए हैं।


उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष के दौरान जिला सिरमौर में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 14 करोड़ 30 लाख रुपए का निवेश प्रस्तावित है जिस पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए का अनुदान देने की योजना है।


उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को अपना रोजगार आरंभ करने के लिए 1 करोड़ तक का ऋण प्रदान किया जाता है तथा महिलाओं व अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदनकर्ताओं को ऋण पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाता है जबकि सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान हिमाचल सरकार द्वारा किया गया है।


उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत आज कृषि, दुग्ध उत्पादन, फार्मा उद्योग, पिकअप, जेसीबी, फर्नीचर, रेस्टोरेंट, शटरिंग, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, प्रिंटिंग प्रेस व ईकोटूरिज्म इत्यादि व्यवसायों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि साक्षात्कार में चयनित सभी आवेदनकर्ताओं की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात् एक माह के भीतर ऋण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि युवा जल्द से जल्द अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऋण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची तैयार कर जिला उद्योग केंद्र तथा यूको लीड बैंक को भेजना सुनिश्चित करें ताकि ऋण लेने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

backup_0dff07

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago