Shimla:- Industrialists upset due to power cut in Himachal, deepening crisis on business
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कट लगने पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। बिजली का संकट पैदा होने पर आप ने प्रदेश सरकार पर चुटकी ली है । पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिजली उत्पादन करने वाले राज्य हिमाचल में भाजपा सरकार के राज में आज कारखानों में संकट पैदा हो गया है। कारोबारियों और उद्योगपतियों को अपनी फैक्ट्रियों पर ताला लगाने की नौबत आ गई है।
गौरव शर्मा ने कहा कि आलम यह है कि रोजाना छ घंटों का बिजली का कट लग रहा है जिससे कारोबार पर संकट पैदा हो गया है। बिजली कट से उद्योगों में उत्पादन पर असर पड़ रहा है जिससे 30 फीसदी उत्पादन में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल मे अच्छी बर्फबारी हुई है लेकिन फिर भी प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली के कट लग रहे हैं जिसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। इससे सीमेंट,स्टील और टेक्सटाइल के उधोगों पर पड़ रहा है।
गौरव शर्मा ने हिमाचल के ऊर्जा मंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे तो ऊर्जा मंत्री को आकंड़ों की कोई समझ नहीं है।पर अगर है तो हिमाचल प्रदेश की जनता को ऊर्जा मंत्री को बताना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश में कितनी बिजली का उत्पादन हो रहा है किसको कितनी बिजली बेची जा रही है और प्रदेश की जनता और उद्योगपतियों को इस संकट से कब निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि भारत की कुल बिजली का 25.9 फीसदी उत्पादन हिमाचल पैदा करता है और मार्च, अप्रैल, मई में सरप्लस पैदावार बिजली की हिमाचल में होती है उसके बावजूद आज बिजली कट से सीधे तौर पर उद्योगपति,आम जनता को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
गौरव शर्मा ने कहा कि अगर दूसरी तरफ देखें तो पंजाब जो हिमाचल से बिजली खरीदता है वहाँ दिन रात यानि 24 घंटे लोगों को बिजली दी जा रही है जबकि हिमाचल जो सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन करता है वह बिजली संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विभिन्न प्रोजेक्टों से करीब 30 हजार मेगावाट बिजली तैयार की जा रही है लेकिन फिर भी बिजली का संकट गहरा रहा है। आज प्रदेश के उद्योगपतियों को डर सता रहा है कि यदि उनका कारोबार बंद हो गया तो उनका क्या होगा।
गौरव शर्मा ने बताया कि हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य है जो देश के पांच राज्यों को बिजली बेचता है लेकिन आज हिमाचल में बिजली के कट लग रहे हैं। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,दिल्ली जैसे राज्यों को बिजली बेच रहा है फिर भी दिल्ली और पंजाब में आम आदमी की सरकार 24 घण्टे लोगों को बिजली प्रदान कर रह है।
पंजाब और दिल्ली में पहले बिजली कई कई घंटे गुल रहती थी लेकिन आज हालात यह हैं कि वहां 24 घंटे लोगों को बिजली दी जा रही है जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं । उन्होंने कहा, हिमाचल में जयराम सरकार 6-6 घण्टे बिजली के कट लगा रही है जिससे कारोबार ठप पड़ रहा है।
ऐसे में आम आदमी पार्टी जयराम से पूछती है कि आखिर हिमाचल की जनता को बिजली के लगने वाले कट से कब निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज जयराम को अरविंद केजरीवाल मॉडल से सीखने की जरूरत है कि कैसे लोगों को 24 घंटे बिजली प्रदान की जाती है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…