New Delhi:- Kuldeep Singh Rathore met National President Sonia Gandhi in New Delhi today.
प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर उन्हें उनके पुत्र पीयूष राठौर के विवाह समारोह में आने का न्योता दिया।
सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर व नव दम्पति को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस समारोह में लंबी दूरी की बजह से न आ पाने की असमर्थता जताई।इस दौरान राठौर ने प्रदेश कांग्रेस सगंठन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा भी की।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर के अध्यक्ष पद पर रहते उनके कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।
राठौर ने सोनिया गांधी को भरोसा दिया कि वह प्रदेश की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहेरयगी।
कक्षा 7 के छात्र वेदांत शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक “Where the Window Begins” प्रकाशित…
शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा…
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) बैच 2025…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को भोरंज उपमंडल में विभिन्न संस्थानों का दौरा करके इनमें…
सहारा पेंशन के मामले को कुटिलता से नहीं, संवेदनशीलता से संभालना चाहिए अस्पताल से लेकर…