Chief Minister: देहरा से मेरा पुश्तैनी रिश्ता, मैं देहरा का दामाद भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। इस दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष व पूर्व उम्मीदवार डॉक्टर राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीन विधानसभा के उपचुनाव होने जा रहे हैं। देहरा के पूर्व विधायक से जनता को यह पूछना चाहिए कि आपने किसके दबाव में इस्तीफा दिया और उपचुनाव थोपा। पूर्व निर्दलीय विधायक का मैंने हर काम क़िया। देहरा अब मेरा है, मेरी धर्मपत्नी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। देहरा नया इतिहास लिखेगा। देहरा में अभी शुरूआत है, यह अंत नहीं है। देहरा के बनखंडी में जब 680 करोड़ रुपये का जूलॉजिकल पार्क बनाने की घोषणा की थी, उस समय नहीं सोचा था कि यहां से चुनाव लड़ना है। इस जूलॉजिकल पार्क में 2000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में 26 जून को कार्यक्रम कर 10000 महिलाओं के खाते में 1500 रुपये एरियर सहित डाले जाएंगे और देहरा के महिलाओं के पैसे चुनाव आचार संहिता के बाद मिलेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने दो बार यहां से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को चुनकर भेजा। https://tatkalsamachar.com/kinnour-news-jagat-singh-negi/ निर्दलीय किसी भी दल का साथ दे सकता है, उन पर कोई बाध्यता नहीं होता लेकिन देहरा के विधायक होशियार सिंह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं। तीन-चार महीने पहले मेरे पास आए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि मेरा रिजॉर्ट है, उसके लिए वन भूमि से रास्ता दो। वह हर बार मेरे पास आकर पैसे की बातें करते थे। होशियार कहते कि वह हर महीने 15 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। वह झूठ बोलते हैं, अगर 15 करोड़ रुपये खर्च किये होते तो लोगों को ट्रांसफार्मर व बिजली सहित अनेक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि होशियार सिंह ने भाजपा का कमल खरीदा है और खरीदा हुआ कमल नहीं खिलता। होशियार सिंह तो अब नजरें भी नहीं मिला पाएंगे काम कराने की बात तो दूर है। उन्हें लोगों ने पांच साल के लिए चुनकर भेजा था, उन्होंने अपनी विधायकी को क्यों बेचा। जनता जब उठ खड़ी होती है तो बड़े बड़े तानाशाहों को उखाड़ फेंकती है। उन्होंने कहा कि देहरा में एसपी ऑफिस और एसई पीडब्ल्यूडी ऑफिस शुरूआत है। जल्द ही क्षेत्र में और योजनाएं लाई जाएँगी। उन्होंने कहा कि आप कमलेश ठाकुर को चुनाव जीताकर भेजें देहरा का 25 साल का अंधेरा ख़त्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का काम दस साल से रुका था, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि पौंग डैम में पर्यटन पर राज्य सरकार बहुत पैसा खर्च करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरा पावरहाउस, जनता है। देहरा से मेरा रिश्ता है और मैं यहां का दामाद हूँ। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार सिंह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं। एक अटैची उनका आ गया है और दूसरा कहीं और पड़ा है। इसलिए चुनाव में धन के प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पैसा बाँटेंगे, आप पैसा ले लेना क्योंकि यह आपका ही पैसा है, लेकिन वोट कांग्रेस पार्टी को डालना। 

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें देहरा से उम्मीदवार बनाकर एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी उनके कंधों पर डाली है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र के लोग ‘देहरा की बेटी’ को आशीर्वाद देकर सफल बनाएंगे। कमलेश ठाकुर ने कहा “हुण इक ध्याण अपणे मायके आई है। कने कांगड़े, हमीरपुरे च रवाज़ है कि ध्याणा जो ख़ाली हाथ नी भेजदे। ता तुहां सारयां मिंजो आशीर्वाद देणा। ये सोचणा कि एक बैहण, इक ध्याणा दे हाथ मजबूत करने। तुहां मिंजो आशीर्वाद देणा।”

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा मेरा बचपन यहीं बीता। जैसा देहरा मेरे बचपन के दिनों में था, आज भी देहरा वैसा ही है। कुछ नहीं बदला। जो विकास हुआ है, वह सिर्फ कांग्रेस की सरकारों में हुआ है। उन्होंने कहा कि कई सालों से हम सुन रहे हैं, देहरा कोई नहीं तेरा। पर मैं कहती हूँ कि मैं देहरा की और देहरा मेरा। जी जान के साथ देहरा की सेवा करूँगी। आपने एक ध्याण का ध्यान रखा और ध्याण देहरा का पूरा ध्यान रखेगी। 

कमलेश ठाकुर ने कहा कि मायके से किसी बेटी का वापिस जाने का मन नहीं करता है। https://www.youtube.com/watch?v=6SvzTmMBdik अब देहरा को बदलाव की ज़रूरत है, विकास की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है तो देहरा क्यों पीछे रहे। आप कांग्रेस के साथ चलें और देहरा पीछे नहीं रहेगा। यह वादा मैं आपसे करती हूँ। शुरुआत हो भी चुकी है। उन्होंने कहा कि देहरा में एसपी बैठेगा। एसई पीडब्ल्यूडी बैठेगा और लोगों के काम यहीं होंगे। कांग्रेस सरकार देहरा के विकास के लिए योजनाएं बनाएगी और यहां का विकास सुनिश्चित करेगी। यह मेरा वादा है। 

कमलेश ठाकुर ने कहा कि यह लड़ाई एक बिके हुए नेता और मेरे बीच है और मुझे उम्मीद है कि आप कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे। अपनी ध्याण का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि देहरा की समस्याओं का समाधान करने के लिए वह निरंतर मुख्यमंत्री से बात करेगी और चुनाव जीतने के बाद देहरा में ही रह कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कर पाऊँगी।

अपने भाषण के अंत में कमलेश ठाकुर ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी और शीर्ष नेताओं के नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि मैं देहरा की एक संस्कारी बेटी हूँ इसलिए अपने पति का नाम मंच से नहीं लूँगी, जिस पर कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार तालियाँ बजाई। 

इस अवसर पर बहुत से पूर्व विधायक योगराज सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, खेल मंत्री यादविंदर गोमा, चेयरमैन कैबिनेट रैंक रघुबीर बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैबिनेट रैंक सुनील शर्मा, सीपीएस संजय अवस्थी, आशीष बुटेल, रामकुमार चौधरी, किशोरी लाल, विधायक संजय रतन, राकेश कालिया, विवेक शर्मा, केवल सिंह पठानिया, सुदर्शन बबलू, मलेंद्र राजन, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व उम्मीदवार डॉ राजेश शर्मा, कांगड़ा जिलाध्यक्ष कर्ण पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक योगराज, पूर्व विधायक तिलकराज, पूर्व विधायक दलीप सिंह, हिमाचल प्रदेश वन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन देवेंद्र श्याम, चेयरमैन प्रकाश करड, चेयरमैन नरदेव कंवर, रामचंद्र पठानिया, ऊना जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, पूर्व निदेशक केसीसी बैंक गुरचरण सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया, पवन ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

-0-

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago