On December 3, the Pradesh Congress Committee staged a sit-in in Shimla to protest against the denial of permission for the proposed 12 December rally.
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी पर कोई बात नही करती।लोगों की भावनाओं से खेलना,धर्म की आड़ में उनको गुमराह करना इसका मुख्य एजेंडा रहा है।आज ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अपने तीसरे दिन बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन चेतना यात्रा के दौरान लोगों से संबाद करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों व निर्णयों से आज देश की अर्थव्यवस्था निम्न स्तर पर खड़ी है।
महंगाई ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।बेरोजगारी मुंह बोय खड़ी है।सरकार इनके लिए न तो कोई उपाय ही कर रही है न ही कोई योजना।राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब मुख्यमंत्री को सड़कों में गड्ढे भी नज़र आ रहें है और महंगाई भी।
उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देख कर मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने के प्रयास में जुट गए है।कर्मचारियों की मांगों पर भी विचार करने का ढोंग रच रहे है।उन्होंने कहा कि अब लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।इसकी शुरुआत प्रदेश में हुए चार उप चुनावों के परिणामों के बाद शुरू हो गई है।
उन्होंने लोगों से कांग्रेस की मजबूती के लिये सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से प्रदेश को मुक्ति दिलाएगी।इस दौरान राठौर के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार,जिलाध्यक्ष रणजीत राणा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,इंटक के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…