Governor Bandaru Dattatreya honored the paintings of Prakash
हिमाचल प्रदेश के वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पंजाब कला अकादमी की और से उनके द्वारा वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी में उनके द्वारा किये गए सराहनीय योगदान के मद्देनज़र उन्हें विशेष सम्मान ‘छायांकन’ से 28 नवम्बर 2021 को जालंधर में सम्मानित किया जा रहा है |
यह जानकारी पंजाब साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष ने प्रकाश को पत्र लिखकर दी है | विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट सहयोग देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के अनेक चर्चित लोगों की सूचि में इस वर्ष पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा इस बार प्रकाश को इस विशिष्ट सम्मान के लिए चुना गया है |
इसके अतिरिक्त 19 से 21 नवम्बर 2021 को प्रकाश के चित्रों को कोलकाता की प्रमुख संस्था बर्ड एंड वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी क्लब द्वारा आयोजित किये जा रहे फोटोफेस्ट ‘वाईल्ड आई’ में भी शामिल किया गया है | यह प्रदर्शनी आई सी सी आर कोलकाता में आयोजित की जा रही है | इसकी जानकारी प्रकाश को लिखित रूप से प्राप्त हुई है और बर्ड एंड वाईल्ड लाईफ फ़ोटोगाफ़ी संस्था ने इस विषय में एक पोस्टर भी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया है |
प्रकाश की फोटोग्राफी को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना व सम्मान मिल चुका है | हाल ही में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी प्रकाश के चित्रों से प्रभावित होकर उनके सम्मान में एक मान पात्र जारी किया था | प्रकाश बादल वाईल्डलाईफ फोटोग्राफी में दिन प्रतिदिन नए आयाम छूते जा रहे है, जिससे हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन हुआ है | हिमाचल प्रदेश वन विभाग में कार्यरत प्रकाश बादल को अनेक राज्यों द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका है |
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…