उद्योग मंत्री ने जीएसटी परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी) की 46वीं बैठक आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने हिस्सा लिया।

 बैठक में टेक्सटाइल पर जीएसटी की दर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।  जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक में सभी कपड़ा वस्तुओं के लिए 12 प्रतिशत की समान दर की सिफारिश की गई थी। कपड़ा क्षेत्र में इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को खत्म करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था और नई दरें 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होनी थीं।

 बिक्रम सिंह ने राज्य का दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि कपड़ा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। कई बाधाओं के कारण कपड़ा क्षेत्र में नए निवेश नहीं हो रहे हैं। इस सेक्टर में निवेश को प्रभावित करने वाले कारणों में इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर एक महत्त्वपूर्ण कारक रहा है। उन्होंने कहा कि नए निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्हांेने कहा कि कर युक्तिकरण के मुद्दे कोे समग्र रूप से निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने परिषद से वर्ष-2027 तक जीएसटी मुआवजे को बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह किया।

जीएसटी परिषद ने कपड़ा क्षेत्र के लिए 1 जनवरी, 2022 से दर परिवर्तन के कार्यान्वयन को स्थगित करने का निर्णय लिया। इस क्षेत्र में कर दरों के युक्तिकरण के मुद्दे को दर युक्तिकरण के लिए गठित मंत्री समूह को संदर्भित करने का निर्णय लिया ताकि इस मुद्दे पर समग्र रूप से निर्णय लिया जा सके। मंत्रियों के समूह द्वारा फरवरी,2022 में जीएसटी परिषद को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना अपेक्षित है। मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट पर निर्णय लेने के लिए जीएसटी परिषद की मार्च के पहले सप्ताह में बैठक होने की संभावना है।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

12 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

12 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

13 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

16 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

19 hours ago