मंडी : जिले में 31 मार्च तक बनाए जाएंगे हिमकेयर कार्ड

मंडी जिले में मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । योजना के अंतर्गत पहली जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक सभी पात्र लोगों के हिमकेयर हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने दी ।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी यह कार्ड अपने समीप के लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में बनवा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा कैटेगरी प्रमाण पत्र साथ ले जाना होगा ।  इसके अतिरिक्त वे स्वयं भी डब्लयू डब्लयू डब्लयू डाट एचपीएसबीवाईएस डाट आइएन पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर कार्ड बना सकते हैं ।


    उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए बीपीएल, मनरेगा कर्मचारी जिनके परिवार के किसी सदस्य ने वित्त वर्ष 2021-22 में 50 दिन कार्य किया हो, सफाई कर्मचारी, रेहड़ी-फहड़ी जो कमेटी के तहत पंजीकृत हो, के लिए कोई शुल्क नहीं होगा । एकल नारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, अनुबंध कर्मचारी, आउटसोर्स, मिड डे मील कर्मचारी, अपंग व्यक्ति जो परिवार का मुखिया होना चाहिए, के लिए शुल्क 365 रूपये निर्धारित किया गया है । उन्होंने बताया कि जो लोग  उपरोक्त किसी भी कैटेगरी  में नहीं आते और जिनके घर में कोई भी सरकारी कर्मचारी/सेवानिवृत/पेंशनभोगी पति-पत्नी में से कोई नहीं है उनके लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है ।


   डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी कर्मचारी /सेवानिवृत/पेंशनभोगी पति-पत्नी जिनके बच्चे 25 वर्ष  के हो गए हैं, वे बच्चे अपना हिमकेयर कार्ड मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना के तहत बनवा सकते हैं ।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब सभी लोगों के डिजिटल इंडिया के तहत यूनिक हेल्थ आईडी बन रही है । व्यक्ति विशेष अपनी आईडी स्वयं या लोक मित्र केंद्र/कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर लिंक कर पहली जनवरी से 31 मार्च 2022  तक बनवा सकते हैं । यह आई डी व्यक्ति विशेष की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला स्वास्थ्य समन्वयक विकास कुमार से उनके मोबाईल नम्बर 9816255492 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago