Categories: India

भारत कोरोना से कैसे निपट रहा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिक्स देशों को बताया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि भारत कोरोना वायरस से कारगर तरीके से निपट रहा है. उन्होंने बुधवार को कहा कि कोरोना से निपटने में भारत में विकेंद्रीकृत लेकिन एकीकृत तंत्र, सार्वभौमिक, सुलभ, न्यायसंगत और सस्ती स्वास्थ्य सेवा का योगदान रहा है.

हर्ष वर्धन बुधवार को ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत का कोविड के मामलों से निपटने का नजरिया पूर्वनिर्धारित, सक्रिय और श्रेणीबद्ध था

स्वास्थ मंत्री ने भारत में कोरोना से निपटने के लिए उठाए गए तमाम कदमों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना के मामलों से निपटने के लिए जल्द ही स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी, यात्रियों के आइसोलेशन की व्यवस्था की गई, हेल्थ सिस्टम और स्वास्थ्यकर्मियों पर बोझ ने पड़े, इसके लिए कंटेनमेंट जोन बनाए गए. साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया. अर्थव्यवस्था के स्तर पर भी कई रास्ते खोले गए. .

हर्षवर्धन ने बताया कि जब केंद्र ने निरंतर निगरानी और मूल्यांकन के साथ कोरोना से निपटने के इस आंदोलन को आगे बढ़ाया, तो इस संकट से निपटने के लिए राज्यों से समर्थन मिला और संबंधित राज्य सरकारों ने भी अपने स्वास्थ्य ढांचे को चुस्त किया. राज्य सरकारों ने विभिन्न अनूठी रणनीतियों को अपनाया. 

स्वास्थ मंत्री ने कहा कि भारत ने बड़ी आबादी के आकार को ध्यान में रखते हुए कोरोना से निपटने की नीतियों को आकार दिया और उस पर काम किया. उन्होंने यह भी बताया कि इस महामारी से निपटने के लिए कई तकनीकों की भी मदद ली गई. उन्होंने बताया कि हमारे महामारी प्रबंधन प्रयासों में कई तकनीकी नवाचारों का भी लाभ उठाया गया.

.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago