Categories: Blog

बिहार 2020: मोदी फैक्टर रहा अहम, स्लॉग ओवर्स में पीएम की धुआंधार बैटिंग ने दिलाई NDA को विनिंग ट्रॉफी

पीएम मोदी ने महागठबंधन को मात दे विनिंग ट्रॉफी उठाने में ‘मैन ऑफ द मैच’ की भूमिका निभाई. वो भी तब जब सामने वाली टीम की कमान गजब की फाइटिंग स्प्रिट वाले युवा टी-20 खिलाड़ी तेजस्वी यादव के हाथ में थी.

बिहार पॉलिटिकल लीग में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मास्टर ब्लास्टर के तौर पर उभरे हैं. उनके स्ट्राइक रेट ने नीतीश कुमार की सुस्त परफॉर्मेंस की भी भरपाई कर दी. और ये सब प्रधानमंत्री ने कोविड-19 और बाढ़ जैसी चुनौतियों से भरी मुश्किल पिच पर करके दिखाया. 

पीएम मोदी ने महागठबंधन को मात दे विनिंग ट्रॉफी उठाने में ‘मैन ऑफ द मैच’ की भूमिका निभाई. वो भी तब जब सामने वाली टीम की कमान गजब की फाइटिंग स्प्रिट वाले युवा टी-20 खिलाड़ी तेजस्वी यादव के हाथ में थी. इस जीत के साथ, बिहार की राजनीति के जमीनी नियम अब मोदीमय हो गए हैं. लालटेन सत्ता से बाहर है, तीर ने अपनी धार खो दी है और कमल पूरे ओज के साथ खिल गया है.  

बीजेपी की प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और सहयोगी जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) जैसे मंडलवादी ही 1990 के बाद से बिहार की राजधानी पर छाए रहे. अब वो कमंडलियों (धुर हिंदुत्ववादी संगठन) का प्रतिनिधित्व करने वाली बीजेपी के दबदबे के लिए पहली बार रास्ता बनाने के लिए मजबूर हुए हैं.  

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago