Categories: Blog

तेजस्वी बोले- ‘जनता ने हमें जिताया, चुनाव आयोग ने एनडीए के पक्ष में दिया नतीजा’

बिहार चुनाव के नतीजों का गुरुवार को महागठबंधन ने मंथन किया। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव को नेता चुना गया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में तेजस्वी बोले,’हम चुनाव हारे नहीं हैं, बल्कि हमें जीत मिली है। जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में आया है। चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में आया है। ये लोग छल कपट के जरिए सरकार का गठन कर रहे हैं।’

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘2015 में भी हमारे पक्ष में फैसला आया था, लेकिन भाजपा चोर दरवाजे से सरकार में आ गई थी। इस चुनाव में हमने गरीबी, भूखमरी, रोजगार, नौकरी का मुद्दा उठाया।’ उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सत्ता हथियाना चाहते हैं। 

राजद नेता ने कहा, मेरी सीट पर तीन बजे तक मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन नतीजों का सर्टिफिकेट आधी रात को दिया गया। उन्होंने कहा, काउंटिंग से एक दिन पहले रात में एक गाड़ी निकली। इस गाड़ी में बैलेट पेपर ले जाया जा रहा था, जबकि चुनाव आयोग का नियम है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होती है, लेकिन इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती को बाद में किया गया। 

तेजस्वी ने यह भी कहा, ‘देश का युवा, किसान, मजदूर आक्रोश में हैं। इस चुनाव में एक तरफ वरिष्ठ नेताओं की टोली थी, जिसमें सीएम समेत कई लोग शामिल थे। लेकिन ये लोग मिलकर भी 31 साल के युवा को रोकने में सफल नहीं हो पाए। राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनने से कोई रोक नहीं पाया।’ 

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago