अमरीका ने गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच सोमवार रात हुई हिंसक झड़प पर पहली बार कोई प्रतिक्रिया दी है.
अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ट्वीट कर भारत के साथ संवेदना जताई है.
माइक पोम्पियो ने कहा,”हम चीन के साथ हाल में हुए संघर्ष की वजह से हुई मौतों के लिए भारत के लोगों के साथ गहरी संवेदना जताते हैं. हम इन सैनिकों के परिवारों, उनके आत्मीय जनों और समुदायों का स्मरण करेंगे. ऐसे समय जब वो शोक मना रहे हैं
हालाँकि भारत और चीन के बीच तनाव के माहौल के बीच अमरीका, चीन के साथ अपने रिश्तों में जमी बर्फ़ को पिघलाने की भी कोशिश में जुटा है.
बुधवार को हवाई में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिची के साथ सात घंटे बैठक की. दोनों डिनर पर मिले और सात घंटों तक बात की.
पर्यवेक्षकों का मानना है कि भले सब कुछ ठीक नहीं हो लेकिन भारी तनाव का माहौल हल्का हो सकता है और कोई बीच का रास्ता निकल सकता है
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…