लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास जारी तनाव के बीच शनिवार को भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत हुई. दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच ये बैठक करीब 5.30 घंटे चली. मीटिंग में मौजूद रहे भारतीय सेना के अधिकारी अब आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को ब्रीफ करेंगे. इसके बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के अधिकारी विदेश मंत्रालय और मुद्दे से संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे.
ये बैठक LAC पर जारी तनाव को कम करने के लिए बुलाई गई थी. भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने भारत की ओर से बैठक की अगुवाई की. बैठक टकराव की जगह से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोल्डो में हुई. भारत और चीन के बीच मौजूदा विवाद को निपटाने के लिए दोनों देशों के बीच कॉर्प कमांडर स्तर पर यह बैठक बुलाई गई.
सीमा पर जारी तनाव के चीन ने भारतीय सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए एक नया कमांडर चुन लिया है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की वेस्टर्न थियेटर कमांड की आधिकारिक वेबसाइट पर ये घोषणा की गई है कि चीन ने लेफ्टिनेंट जनरल शू किलिंग को नया कमांडर नियुक्त किया है. PLA की वेस्टर्न थियेटर कमांड 3488 किलोमीटर लंबी LAC पर नजर रखती है. चीन ये फैसला शनिवार की बैठक से ठीक पहले लिया.
दोनों सेनाओं की दूसरी सबसे बड़ी रैंक वाले अफसरों का सीमा विवाद सुलझाने के लिए इस तरह मिलना एक बहुत बड़ी सामरिक और कूटनीतिक घटना है. मौजूदा विवाद में दोनों देशों के बीच अलग-अलग स्तर पर अब तक कम से कम 10 बार बातचीत हो चुकी है. लेकिन सब बेनतीजा रही.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…