घातक वायरस कोविड-19 ने दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन करने और तमाम गतिविधियां रोकने पर मजबूर कर दिया था. अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं और देश प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं. भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने जा रहा है. इतना ही नहीं श्रीलंका विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भी तैयारी कर रहा है.
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका के वायरस से पस्त पड़े पर्यटन उद्योग को अगस्त से विदेशी मेहमानों के लिए फिर से खोल सकते हैं. हालांकि इसके लिए वे सख्त दिशा-निर्देश भी लागू करने जा रहे हैं. श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि यात्री 1 अगस्त से यात्रा कर सकेंगे, लेकिन उन्हें बोर्डिंग से पहले के 72 घंटे में जारी हुआ एक कोविड -19 मुक्त प्रमाण पत्र लाना होगा.
यहां तक कि इस दस्तावेज़ को लाने के बाद भी पर्यटकों को हवाई अड्डे आगमन पर एक वायरस परीक्षण करवाना होगा. इसके चार से पांच दिन बाद अगली जांच की जाएगी और 10 दिनों से अधिक समय तक रूकते हैं तो उनकी तीसरी जांच की जाएगी.
इसके अलावा यहां का नियमित वीजा शुल्क भी $ 40 से बढ़ाकर $ 100 कर दिया गया है. मेहमान केवल मंत्रालय द्वारा तय किए होटलों में ही रह सकते हैं और द्वीप पर उन्हें सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, केवल वे लोग जो श्रीलंका में न्यूनतम पांच दिन बिताएंगे उन्हें ही अंदर जाने की अनुमति होगी.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…