Categories: दिल्ली

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ प्राइवेट अस्पतालों पर बेड की कालाबाज़ारी करने का आरोप लगाया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर एक लाइव संदेश मे कहा कि दिल्ली के कुछ निजी अस्पताल पहले जान-बूझकर लोगों से बेड भरने की बात कह रहे हैं और ज़्यादा गिड़गिड़ाने पर लाखों रुपये मांगते हैं.

उन्होंने कहा, “दिल्ली के स्वास्थ्य तंत्र में निजी अस्पतालों ने बहुत योगदान किया है. मैं उन्हें सलाम करता हूं लेकिन बहुत से अस्पताल इस महामारी के वक़्त भी ग़लत हरकतें कर रहे हैं.”

केजरीवाल ने कहा, “इन्हीं समस्याओं को देखते हुए हमने डेल्ही कोरोना ऐप लॉन्च किया, जहां अस्पतालों में मौजूद बेड और वेंटिलेटर जानकारी सार्वजनिक रहती है लेकिन कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया. मैं आपको बता दूं कि अस्पताल ख़ुद अपने बेड और वेंटिलेटर की जानकारी ऐप पर अपडेट करते हैं. इसलिए अगर वो कहते हैं कि उनके पास ऐप नहीं है तो वो झूठ बोल रहे हैं.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अस्पताल पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए बनवाए गए थे. केजरीवाल ने अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें कोरोना के मरीज़ तो लेने ही पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि शुक्रवार से हमारी टीम हर निजी अस्पतालों के अधिकारियों को बुलाकर उनसे बात कर रही है.

उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि कुछ लोगों को परेशानी हो रही है. लेकिन मुझे थोड़ा टाइम दीजिए, मैं ये सब ठीक कर दूंगा. अब से दिल्ली सरकार का एक स्वास्थ्यकर्मी हर प्राइवेट अस्पताल के रिसेप्शन पर बैठेगा और वहां की हर जानकारी हमें देगा.”

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago