देश में हर दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले, मौत की दर में भी तेजी

देश में कोरोना की रफ्तार तेज है. हर रोज देश में संक्रमित होने वालों का आंकड़ा अब 50 हजार के पार पहुंच रहा है. आज हर दिन पूरी दुनिया में 286051 लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. 1 जुलाई से इसमें और तेजी आई है. जहां तक भारत की बात है तो पिछले दिन 57 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. पिछले एक सप्ताह से भारत में हर दिन कोरोना से बीमार होने वालों की तादाद 50 हजार से आगे निकल गई है.

अबतक पूरे देश में कोरोना से 37,364 लोगों की मौत हुई है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ जुलाई के महीने में 18000 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. एक स्टडी के मुताबिक जुलाई के महीने में हर घंटे 25 लोग कोरोना से अपनी जान गवां रहे हैं. ये आंकड़े बेहद खतरनाक हैं. कोरोना की मार ऐसी है कि कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोरोना पॉजिटिव होना इसी का सबूत है. अमित शाह जो खुद कोरोना के खिलाफ भारत की जंग की रणनीति बनाने में जुटे रहे हैं, उन्हें कोरोना होना इस बीमारी की गंभीरता को दिखा रहा है.

दूसरी ओर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री ने खुद बताया कि वे अपने को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई. इसमें वे पॉजिटिव आए हैं. इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago