पिछली कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे अमित शाह!, क्या अब पूरी कैबिनेट कराएगी कोरोना टेस्ट?

गृहमंत्री अमित शाह पिछली कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे. ये बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई थी, जहां नई शिक्षा नीति (NEP 2020) को मंजूरी दी गई थी.

भारत में कोरोना से लड़ाई के रणनीतिकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद कोरोना संक्रमित हो गए हैं. रविवार की शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गृह मंत्री अमित शाह ने जैसे ये जानकारी दी तो हर कोई हैरत में पड़ गया.

गृहमंत्री ने ट्वीट करके कहा, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.’

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनके इलाज के लिए एम्स की एक टीम भी मेदांता अस्पताल जा सकती है.

अमित शाह पिछली कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे. ये बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई थी, जहां नई शिक्षा नीति (NEP 2020) को मंजूरी दी गई थी. हालांकि, मीटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हुआ था. मीटिंग में शामिल होने वालों को मास्क पहनना जरूरी था.

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह का कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जाएगा, लेकिन उनके सभी कैबिनेट सहयोगी (जो बैठक में शामिल थे) कोरोना टेस्ट होगा या नहीं, ये स्पष्ट नहीं है. इधर, रविवार रात को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी मिली है.

अमित शाह ने शनिवार को ICCR के एक वेबिनार में भी हिस्सा लिया था, जिसका आयोजन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर किया गया था.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago