चीन से आयात पर और सख्ती की मोदी सरकार कर रही तैयारी, 20 सेक्टर के उत्पादों पर असर

सीमा पर तनाव के बाद से ही सरकार चीन से आयात पर लगातार चोट कर रही है. अब आगे कई और उत्पादों के आयात पर अंकुश लगाने की तैयारी चल रही है. इनमें एयरकंडीशनर, खिलौने, कपड़े आदि शामिल हो सकते हैं. इससे चीनी कारोबारियों को काफी नुकसान हो सकता है.

सरकार ऐसे उत्पादों के आयात के लिए लाइसेंस जैसी अनिवार्यता लगा देगी. सरकार चाहती है कि इन उत्पादों का स्वदेशी स्तर पर ही उत्पादन आगे बढ़े और इनके मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाए. गौरतलब है कि सरकार इसके पहले कलर टीवी से लेकर, टायर, सोलर पैनल जैसे बहुत से उत्पादों के चीन से आयात पर अंकुश के लिए कई तरह के कदम उठा चुकी है.

अब ऐसे 20 सेक्टर के उत्पादों की सूची तैयार की जा रही है जिनमें मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर चीन से आयात को कम किया जा सकता है और उनमें निवेश को आकर्षित किया जा सकता है.

एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें फर्नीचर, लेदर, फुटवियर, एग्रोकेमिकल, एयर कंडीशनर, सीसीटीवी, स्पोर्ट्स गुड्स, खिलौने, रेडी टु ईट फूड, स्टील, एल्युमिनियम, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ऑटो कम्पोनेंट, टीवी सेटटॉप बॉक्स, एथेनॉल, कॉपर, टेक्सटाइल्स, बायोफ्यूल आदि शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा सरकार आयात कर की अधिकतम सीमा को भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने तो एक्टिव फार्मा इन​ग्रेडिटएंट (APIs) पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 10 से 15 फीसदी करने की तैयारी कर ली है

क्यों होगी लाइसेंस की व्यवस्था

हालांकि कई वस्तुओं पर आयात कर बढ़ाने का भी बहुत असर नहीं होने वाला इसलिए सरकार सरकार ने लाइसेंस की व्यवस्था अपनाने का निर्णय लिया है. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि अभी मुक्त व्यापार समझौते का दुरुपयोग कर सस्ते माल से भारतीय बाजार को पाट दिया जाता है, इसे रोकने के लिए लाइसेंस की व्यवस्था कारगर हो सकती है.

इंडस्ट्री की भी यह मांग है कि आयात शुल्क बढ़ाने की जगह लाइसेंस वाली व्यवस्था अपनाई जाए. टायर और कलर टीवी के आयात के लिए ऐडहॉक लाइसेंस जारी करने की मांग की जा रही है, क्योंकि कारोबारियों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago