Categories: Blog

एमबीए में एडमिशन के लिए मैट की परीक्षा घर बैठे दे सकेंगे

आप एमबीए में एडमिशन के लिए मैनेजमेंट एप्‍टीट्यूड टेस्‍ट यानी मैट की परीक्षा घर बैठे दे सकेंगे. ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) ने इसका बंदोबस्‍त कर लिया है. उसने टेस्‍ट लेने के एक खास विकल्‍प की शुरुआत की है जिसमें पर्यवेक्षक अभ्‍यर्थि‍यों पर ऑनलाइन नजर रख सकते हैं. सोशल डिस्‍टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी के महत्‍व को ध्‍यान में रखकर इस विकल्‍प को तैयार किया गया है.

एआईएमए का कहना है कि इस ऑप्‍शन में अभ्‍यर्थी कुछ शर्तों के साथ अपने घर पर टेस्‍ट दे सकेंगे. शर्त यह है कि उनके पास वेबकैप वाला कंप्‍यूटर और निर्धारित स्‍पेसिफिकेशन के साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी होनी चाहिए. एआईएमए ने इस बारे में एक बयान जारी किया है

एसोसिएशन की डायरेक्‍टर जनरल रेखा सेठी ने कहा कि सोशल डिस्‍टेंसिंग की आगे अहमियत बढ़ने वाली है. इसे देखते हुए परीक्षाओं को दूर से बैठकर आयोजित कराने के विकल्‍पों को देखना होगा. छात्रों और रिक्रूटर दोनों के लिए यह सुरक्षित है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित प्राइव प्रोक्‍टरिंग या निगरानी से पर्यवेक्षक परीक्षार्थियों पर नजर रख सकते हैं. अभ्‍यर्थी भी अपने घर से पूरी सुरक्षा के साथ इम्तिहान दे सकते हैं.

मैट का आयोजन एमबीए और अन्‍य संबद्ध कार्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है. इसे एआईएमए कराता है. कोरोना महामारी और उसके बाद लॉकडाउन के कारण एआईएमए को मैट की परीक्षा को मई से जून के लिए टालनी पड़ी है.

एआईएमए टेस्‍ट को सफलता से कराने के लिए आवश्‍यक सॉफ्टवेयर को लगा रहा है. मामूली फीस के साथ अभ्‍यर्थियों को मॉक टेस्‍ट से रूबरू होने की भी सुविधा मिलेगी. इससे वे वास्‍तविक परीक्षा में बैठने से पहले चीजों को समझ सकेंगे.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago