ओला ओर उबर: शहरों में सेवाएं शुरू, ये शर्तें लागू होंगी

नई दिल्ली: ओला और उबर ने कुछ शहरों में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. लॉकडाउन 3.0 में कैब सेवाओं को कुछ शर्तों के साथ कामकाज शुरू करने की इजाजत दी गई है. उबर ने इस बारे में अपने यूजर्स को ईमेल भेजा है. इसमें कहा गया है कि वह ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले शहरों और जिलों में अपनी सेवाएं शुरू कर रही है.

उधर, ओला ने अपनी वेबसाइट पर 100 से ज्यादा शहरों की सूची जारी की है, जहां उसकी कैब सेवाएं शुरू होंगी. इनमें ओला कैब, ओला ऑटो और ओला बाइक शामिल हैं. ये सेवाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं. इनमें सिरसा, अंबाला, भिवानी, मनसा जैसे दूसरे और तीसरे दर्जें के शहर शामिल हैं.

उबर ने अपनी वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि अगर आप कार या ऑटो बुक करते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग के लिए हम आपको ड्राइवर के अलावा सिर्फ दो लोगों को यात्रा करने की सलाह देते हैं. कंपनी ने यह भी कहा है कि ड्राइवर की बगर वाली सीट पर किसी को बैठने की इजाजत नहीं होगी.

सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्री और ऑरेंज जोन में कैब में ड्राइवर एक अलावा सिर्फ दो लोगों को ट्रेवल करने की इजाजत दी है. उबर ने यह भी कहा है कि सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजर्ग, पहले से बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने को कहा गया है. उबर ने कहा है कि रेड जोन में आने वाले सभी जिलों में हमारी सेवाएं बंद रहेंगी.

दिल्ली-एनसीआर में ओला की सेवाएं गुड़गांव और गाजियाबाद में उपलब्ध हैं. कंपनी ने कहा है कि ओला आउटस्टेशन सेवा अभी शुरू नहीं की गई है. ओला शेयर सेवा भी अभी बंद रहेगी.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago