संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस (प्रीलिमनरी) परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 31 मई को होने वाली थी. 20 मई को स्थिति की समीक्षा के बाद नई तारीखों की घोषणा की जाएगी.
सोमवार को आयोग की विशेष बैठक हुई. इसमें परीक्षा को टालने का फैसला लिया गया. 4 मई से लॉकडाउन को और दो हफ्ते बढ़ाने के कारण यह फैसला लिया गया. आयोग ने माना कि मौजूदा स्थितियों में परीक्षा और इंटरव्यूज को आयोजित कर पाना मुमकिन नहीं है.
चूंकि इन परीक्षाओं के मार्फत इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन का स्क्रीनिंग टेस्ट भी होता है. लिहाजा, उसे भी टाल दिया गया है. स्थितियों की दोबारा 20 मई को समीक्षा होगी. तभी नई तारीखों के बारे में फैसला लिया जाएगा. इनके बारे में यूपीएससी की वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…