धर्मशाला :- प्रधान सचिव ने लंबित राजस्व मामलों को तुरंत निपटारे के दिए निर्देश

प्रधान सचिव, राजस्व ओंकार शर्मा ने कांगड़ा जिला के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि लंबित विभिन्न राजस्व मामलों को जल्द निपटाया जाए, ताकि लोगों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कांगड़ा जिला में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रोजमर्रा के जीवन में राजस्व मामले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तकसीम, इन्तकाल, निशानदेही इत्यादि के सम्बन्ध में लोगों को प्रतिदिन राजस्व अधिकारियों से मिलना पड़ता है। इसीलिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आम आदमी को इनसे सम्बन्धित विषयों में जल्द राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भूमि से सम्बन्धित विषयों को सप्ताहवार एवं दैनिक आधार पर निपटाने का प्रयास करना चाहिए।


  उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारी सम्बन्धित उपमंडल में हर माह अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करें ताकि लम्बित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम आदमी से सीधे तौर पर जुड़ा है और अधिकारियों को राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए ताकि लोगों को अपने राजस्व से सम्बन्धित मामलो में त्वरित न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि इससे जहां अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी, वहीं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। राजस्व अधिकारी राजस्व मामलों को निरंतरता के साथ निपटाने में व्यक्तिगत रूप से गंभीरतापूर्वक प्रयास करें।


   प्रधान सचिव ने कहा कि जमाबंदी के मामलों का निपटारा जून माह पर पूर्ण किया जाए इसकी समीक्षा के लिए जुलाई माह में एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। प्रधान सचिव ने कहा कि कांगड़ा जिला में पटवारियों तथा कानूनगो के रिक्त पदों को भरा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर नायब तहसीलदार नहीं हैं वहां का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदारों को दिया जाए तथा जहां पर तहसीलदार नहीं है वहां पर नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में जहां पर जरूरत है वहां पर मिनी सचिवालय, कानूनगो सदन तथा पटवार भवन के निर्माण के लिए सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि चरणबद्व तरीके से निर्माण आरंभ किया जा सके।

   इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।


  इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, कांगड़ा जिला के समस्त उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago