शिमला :- मुख्यमंत्री ने हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2021 की अध्यक्षता की

दिव्य हिमाचल समाचार पत्र अपनी तथ्यात्मक, निडर और निष्पक्ष रिपोर्टिंग से राज्य के पाठकों के बीच अपने लिए एक जगह बनाने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का सराहनीय काम भी कर रहा है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल कर सकें।

यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं कांगड़ा के निकट डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के सभागार में दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2021 की अध्यक्षता करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2021 के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दिव्य हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली राज्य की प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि यह दूसरों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि दिव्य हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए, प्रदेश का पहला दैनिक समाचारपत्र है।

उन्होंने कहा कि 1997 में अस्तित्व में आने के बाद से, लगभग 25 वर्षों की छोटी अवधि के भीतर, दिव्य हिमाचल राज्य के प्रमुख समाचार पत्र के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मीडिया ग्रुप ने खुद को खबरों तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है। इस समाचार पत्र ने राज्य सरकार की कमियों को उजागर कर सरकार की भी मदद की है, ताकि वह सुधारात्मक कदम उठा सके और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सके।

उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को जागरुक करने में समाचार पत्र की भूमिका की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि राज्य में मीडिया स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में मीडिया को पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि समाज को जागरुक करने में मीडिया की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए दिव्य हिमाचल राहत कोष की स्थापना के लिए भी मीडिया ग्रुप की सराहना की।इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भानु धमिजा, प्रधान संपादक अनिल सोनी, विधायक अरुण कुमार और विशाल नेहरिया, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुुलिस अधीक्षक डॉ. कुशाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।     

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago