शिमला :- कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने देश को आजाद करवाने और देश को आधुनिक बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में चुनावों में पार्टियों की हार जीत लगी रहती है इसलिए मुख्यमंत्री जयराम का यह कहना कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है उनकी संकीर्ण सोच व मानसिकता को दर्शता है।कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री शायद भूल गए है कि उन्हें प्रदेश के चार उप चुनावो में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है।

धनबल और सत्ता के दुरुपयोग के बाबजूद इसी कांग्रेस ने उसे इन चुनावों में धूल चटाई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की नही प्रदेश में अपनी चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उनका सिहासन डोल रहा है।प्रदेश में भाजपा के अंदर जो घमासान मचा हुआ है वह किसी से छुपा नही है।

राठौर ने कहा है कि कांग्रेस ने देश में सत्तर साल तक राज किया है।कांग्रेस ने ही देश को आत्मनिर्भर बनाया है।इस दौरान बहुत से उतारचढ़ाव इस कांग्रेस ने देखे है।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से देश की परिसम्पत्तियों को बेचा जा रहा है वह बहुत ही दुखदाई है।

देश आने वाले समय मे इस सबका जवाब भाजपा से मांगेगा और उन्हें इसका  जवाब देना पड़ेगा।राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार को अपनी कारगुजारियों का भी पूरा हिसाब किताब देना होगा।उन्होंने कहा कि जयराम सरकार की अकुशलता व फिजूलखर्ची ने प्रदेश को आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करते।उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के प्रति भाजपा पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री जिस तरह से घोषणाएं करते जा रहें है वह कभी पूरी होने वाली नही।

उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं के लिये सरकार के पास धन ही नही है।किसान बागवान से लेकर आम लोग,कारोवारी,बेरोजगार सभी परेशान हैं।कर्मचारियों का उत्त्पीडऩ किया जा रहा है ।सरकार मौज मस्ती में डूबी हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके है,और अब वह समय बहुत ही निकट है।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago