फर्जी FB आईडी बनाकर युवती को फंसाया, किया ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने युवती के पूर्व मंगेतर और उसके एक दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता का आरोप है कि फेसबुक पर धर्म और नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र की एक युवती से फेसबुक पर धर्म और नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. पीड़िता की तहरीर पर मड़ियांव थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का पूर्व मंगेतर और उसका दोस्त है.

पुलिस का कहना है कि बाराबंकी के रहने वाले नदीम नाम के युवक ने फेसबुक पर फर्जी तरीके से धर्म बदलकर नवदीप वर्मा नाम से आईडी बनाई थी. नदीम ने ब्लैकमेल कर युवती से पैसे ऐंठे. युवती का आरोप है कि नदीम लव जिहाद नामक संगठन से जुड़ा है. फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुट गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश में जुटी

दरअसल, मड़ियांव के वेदनाथ पुरम में रहने वाली युवती ने ब्लैकमेल करने और फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने की शिकायत पुलिस को दी थी. पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात बाराबंकी के नवदीप वर्मा से हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं. दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया. लेकिन लड़की को नवदीप का चाल चलन अच्छा नहीं लगा इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया.

इस फैसले के बौखलाए नवदीप ने प्रेमिका से बदला लेने के लिए अपने दोस्त का सहारा लिया. नदीम नाम के युवक ने फेसबुक पर फर्जी हिंदू लड़के के नाम से आईडी बनाकर युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. इसके बाद दोनों में चैटिंग होने लगी. पीड़िता के मुताबिक जब वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गोवा गई तो नदीम ने लड़की से बोला कि वो गोवा में ही रहता है. नदीम से युवती से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की.

अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि जब वह नदीम के जाल में नहीं फंसी तो उसने बदला लेने के लिए चाल चली. नदीम ने युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस पर अश्लील मैसेज डालने लगा. पीड़िता आरोप है कि उसने फोन और व्हाट्सएप के जरिए भी बदनाम करने की कोशिश की, जिसके बाद युवती काफी तंग आ गई. थक हार कर पीड़िता ने पुलिस की मदद लेने का फैसला लिया. इसी कड़ी में युवती ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है.

दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस

पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि नदीम लव जिहाद के लिए काम कर रहा है, इससे सबसे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की. लेकिन उसकी मां ने समझा बुझाकर उसे आत्महत्या से बचाया. परेशान होकर युवती ने अखिल भारत हिन्दू महासभा से सम्पर्क किया. अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी से मदद की

गुहार लगाई. इसके बाद लखनऊ के मड़ियांव थाना में पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने धारा 354, 504, 506 और धारा 67 के तहत दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago